क्राइमछत्तीसगढ़

हैवानियत की हदें पार, मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पेट में दर्द उठने पर हुआ खुलासा

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार की गई है। खेत में काम करने गई मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हुई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने 27 अप्रैल को गेंदाटोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है, उसका इलाज देवादा अस्पताल में चल रहा है इसी माह नवरात्रि के दौरान जब उसका पेट बढ़ने नहीं लगा तथा पेट में दर्द होने की शिकायत की तो उसे गांव से लगे मेडिकल कैंप ले जाकर जांच कराई गई जहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली।

तब परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की, पीड़िता ने अपनी मां को बताया अक्टूबर 2023 में वह अपनी बहन के साथ खेत में धान काटने गई थी तभी आरोपी सौरभ कंवर तथा डोमन कंवर ने उसे खेत की मेड़ से मुंह दबाकर अपनी मोटरसाइकिल में बैठाया और पास की पहाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता का राजनांदगांव में सोनोग्राफी कराई गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा खराब हो गया तथा कम उम्र होने के कारण पीड़िता मां भी नहीं बन सकती। इसके पश्चात पीड़िता का गर्भपात कराया गया पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी को बेलोरगोंदी गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button