छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति और सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य मुलाकात


रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति के. पी. यादव और सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक बिग्रेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। कुलपति के. पी. यादव ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वलिखित पुस्तक राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक बिग्रेडियर विवेक शर्मा से भी भेट की। साथ ही बिग्रेडियर विवेक शर्मा ने सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी।

read also- नदी पार करते समय व्‍यपारीयों की नाव बीच नदी में पलटी



Related Articles

Back to top button