छत्तीसगढ़

टाटा IPL के मैच में सरेआम लीप किस करते कैमरे में कैद हुए कपल, वीडियो हो रहा जमकर viral – cgtop36.com


IPL 2022 का हर मुकाबला अंत में काफी रोमांचक हो जाता है. वहीं, 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाकर दिल्ली को 172 रनों का टार्गेट दिया था. लेकिन दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बनाया है. इस मैच में स्टेडियम में एक कपल ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच एक कपल कैमरे में कैद हुआ. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कपल Kiss करता हुआ कैमरे में कैद हुआ. ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया में आई, तभी ये तेजी से वायरल होने लगी. जब गुजरात और दिल्ली के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा था और दोनों टीम के खिलाड़ी जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे. तब स्टेडियम में बैठा यह कपल एक-दूसरे को Kiss करने में बिजी था.

कपल के Kiss करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. ट्विटर पर Dhananjay Jha नामक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘यह कपल IPL मैच को अलग लेवल पर लेकर गया.’ वहीं, कई अन्य यूजर ने भी मजेदार कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा कि ‘मैं अपने परिवार के साथ IPL मैच देखने बैठा था, तभी टीवी पर यह दिख गया.’ बता दें कि मैच के दौरान कैमरामैन अपने कैमरे को कई बार दर्शकों के बीच लेकर जाते हैं.

बता दें कि कैमरामैन जब अपने कैमरे को दर्शकों की तरफ लेकर जाते हैं तो दर्शक भी कैमरे में कैद होने के चक्कर में अजीबोगरीब रिएक्शन देते हैं. हालांकि इस कपल को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि कैमरा अपनी ओर आते देख इसने ऐसा किया होगा. ऐसा लग रहा है कि कपल को पता ही नहीं था कि कैमरा उसकी तरफ है और वह Kiss करने में बिजी था. पिछले दिनों कानपुर के एक शख्स की गुटखा खाते हुई तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं.



Related Articles

Back to top button