छत्तीसगढ़
निजी हॉस्पिटलों में पैसा नही हुवा जमा तो शुरू नही हुई कोरोना वैक्सीनेशन, कलेक्टर बोले सुधारी जाएगी व्यवस्था

सोनू केदार अम्बिकापुर – 1 मार्च यानी कि आज से प्रदेश भर में 60 साल से ऊपर वाले सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अंबिकापुर में पुलिस लाइन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो व्यवस्था दुरुस्त नजर आए लेकिन निजी हॉस्पिटल में पैसा जमा नहीं होने के कारण वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई हैै।
सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि निजी हॉस्पिटल वालों को वैक्सिंग के लिए पैसे जमा करने होते हैं जो नहीं हो पाए थे। लेकिन व्यवस्था जल्द सुधार ली जाएगी। वहीं पुलिस लाइन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में सीनियर सिटीजनो की भीड़ देखने को मिली, वही वैक्सीन लगवाने को भी उत्साहित नजर आए। प्रशासन ने प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है।




