छत्तीसगढ़

सरगुज़ा में लॉकडाउन लगने के बाद भी कोरोना अनकंट्रोल, आज भी 692 संक्रमितों की पहचान

सोनु केदार अम्बिकापुर – सरगुज़ा में लॉकडाउन लगने के बाद भी कोरोना अनकंट्रोल हो गया है। हर दिन बढ़ रहे आंकड़ों ने आमजनों सहित प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। बीते दिन जिलेभर से 636 संख्या दर्ज की गयी थी। वहीं आज 692 संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें अम्बिकापुर शहर से 606, बतौली 6, लखनपुर 18, लुंड्रा 12, मैनपाट 13, सीतापुर 23 और उदयपुर से 14 शामिल हैं। वहीं आज 264 संक्रमित डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। एक की मौत हुई।

Related Articles

Back to top button