छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के इस गांव का है कोरोना मरीज, मेकाहारा ने की पुष्टि

प्रतीक मिश्रा– गरियाबंद जिले में आज दूसरे दिन फिर एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया है, आज देवभोग क्षेत्र की एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है, महिला लाटापारा गांव की बताई जा रही है।

सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग महिला को रायपुर ले जाने की तैयारी में जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला कुछ दिन पहले ही दूसरे प्रदेश से वापस लौटी थी। गर्भवती होने के कारण उन्हें घर पर क्वॉरेंटाइन किया गया था। आज जैसे ही उनके संक्रमित होने की जानकारी विभाग को प्राप्त हुई तो महिला को तत्काल रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी।

आपको बता दें कि गरियाबंद जिले में अब संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है, जबकि 4 मरीज ठीक हो चुके हैं, गरियाबंद में 2 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने एक बार फिर लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है, उन्होंने सोशल डिस्टेंस और चेहरे पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाने का आग्रह जिले के लोगों से किया है। उन्होंने दोहराया है कि फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Back to top button