छत्तीसगढ़

होम आइसोलेशन के कोरोना मरीजों को दिए जाएंगे ऑक्सीमीटर, नहीं होगी कोई परेशानी

दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के वनमंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव उत्तम कुमार गुप्ता, के निर्देश पर वन विभाग द्वारा सुदूर वनांचलों में रहने वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों को जो कोरोना पाॅजिटीव पाये गये हैं जो ऑक्सीमीटर क्रय करने में सक्षम नही है। उन्हें रोटेशन बेस पर वन प्रबंधन समिति के माध्यम से ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में रह रहे ग्रामीण परिवार उसका उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सके।

READ ALSO – मुख्यमंत्री ने आज वर्चुअल बैठक के माध्यम से इन 7 जिलों में कोरोना संक्रमण स्थिति की समीक्षा की

बता दे की जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा – निर्देशानुसार अब कोरोना संक्रमितों की निरंतर जांच हेतु आवश्यक ऑक्सीमीटर, थर्मोमीटर उपकरणों के बिना होम आईसोलेशन प्रदान नहीं किया जा रहा है। ऐसे मरीज जिनके पास ये उपकरण नहीं हैं उन्हें तुरंत कोविड केयर सेंटर ले जाया जाता है क्योंकि इन उपकरणों के बिना कोरोना में आपात स्थितियों का सही आंकलन करना संभव नहीं है एवं अक्सर अध्ययनों में पाया गया है कि होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों द्वारा लापरवाही के चलते ऑक्सीजन का स्तर निरंतर गिरने लगता है एवं ऑक्सीजन स्तर अत्यधिक गिर जाने पर मरीज के उपचार में कठिनाईयां आती है।

READ ALSO – रायपुर – एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश कहा पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनना है जरुरी

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर वनमंडल द्वारा उपकरण खरीदने में असक्षम लोगों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं। इसके साथ ही वनमंडल द्वारा कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की घर-घर जाकर जांच की जा रही है साथ ही टीकाकरण में भी वन विभाग सराहनीय भूमिका अदा कर रहा है। वन विभाग के दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित परिवारों की निगरानी करते हुये उन्हे आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button