भयावह हुवे छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात, एक ही दिन में ताबड़तोड़ कोरोना के 1513 मामले, 11 की मौत, जानिए कहां से
अभी अभी प्रदेश में 356 नए मरीजों की पहचान हुई है। 3 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसमे जिला रायपुर से 229, मुंगेली से 23, रायगड़ से 21, बेमेतरा से 18, कोरबा से 16, दुर्ग से 15, सरगुजा से 09, बलरामपुर से 08, महासमुंद से 07, गरियाबंद से 06, बलौदाबाजार से 02, जशपुर व कांकेर से 01-01 मरीज शामिल है। आज कुल प्रदेश में 1513 मरीजों की पहचान हो चुकी है। 709 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। 11 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 12666 हो चुके हैं।

ठीक इससे पहले आज प्रदेश में 1157 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई थी। जिसमे जिला रायपुर से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 59, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद व कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम व बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद व कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से 09, बेमेतरा से 08, मुंगेली व जशपुर से 07-07, कोरबा व दंतेवाड़ा से 04-04, सूरजपुर से 03, कोण्डागांव से 02 मरीज शामिल थे।




