छत्तीसगढ़
सरायपाली में कोरोना विस्फोट कल रात 09 कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई, प्रशासन ने दी नगर वासियों को घर में रहने की सलाह
विकास नन्द सरायपाली – सरायपाली में कोरोना विस्फोट कल रात सरायपाली में 09 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है की पहले जो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे सभी उनके परिवार एंव उनके कर्मचारी हैं और उनके संर्पक में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है प्रशासन ने सभी नगर वासियों को घर में रहने की सलाह दी है सरायपाली में और कोरोना संक्रमित मिलने की संभावना है |
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुल 336 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 309 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 3 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।




