छत्तीसगढ़
कवर्धा में मिले तीन कोरोनावायरस के मरीज, जिले में संख्या हुई 10
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। कवर्धा जिले में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों संक्रमित मरीज क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती थे।
मिली जानकारी के अनुसार बालक आश्रम क्वारेंटाइन सेंटर में 1 महिला और एक वर्ष का बच्चा संक्रमित मिले हैं, वहीं 1 संक्रमित पुरुष ग्राम केशली में मिला है। तीनों मरीज महाराष्ट्र के पुणे से वापस कवर्धा लौटे थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल 10 एक्टिव केस हो गये हैं। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।




