छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद इलाके में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद


रायपुर। RAIPUR NEWS :राजधानी के मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं मामले को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।बताया जा रहा है कि गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर दोनों कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते बात बढ़ गई और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंदिरहसौद पहुंच गए है, वह उसी गौठान में प्रेस कांफ्रेंस लेने वाले है।

read also – CG Corona Update : प्रदेश भर से सामने आए 45 नए कोरोना मामलें…



Related Articles

Back to top button