छत्तीसगढ़

छुईखदान मे संविदा स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी अपने मांग को लेकर, तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए

छुईखदान मे संविदा स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी अपने नियमिती करण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है । जिससे स्वास्थ्य सेवाए बाधित हो रही है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान पर छुईखदान मे संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी  तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है  संविदा स्वास्थ कर्मी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर इन दिनो आन्दोलन किये हुए है जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाए बाधित हो रही है संविदा स्वास्थ्य कर्मी बीपीएम बृजेश ताम्रकार ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से संविदा के पद पर रहते हुए स्वास्थ कर्मी अपना कार्य पूरी कर्मठता और तत्परता से पूरी ईमानदारी के साथ  निरंतर  स्वास्थ्य सेवाएं  प्रदान करते आ रहे हैं प्रदेश की काग्रेस सरकार सत्ता मे आने के पूर्व अपने घोषणा पत्र मे संविदा कर्मचारी की नियमिती करण वादा किया था लेकिन आज पर्यन्त तक इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे मजबूर होकर आन्दोलन का रुख अपनाना पडा है

 संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर  चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं का छुईखदान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल है कोविड-19 हॉस्पिटल कोरोना टेस्ट होम आइसोलेट मरीजों के घर दवा पहुंचाने समित अन्य सेवाएं लगभग ठप पड़ी है जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है

Related Articles

Back to top button