छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गायों की मौत का सिलसिला, फिर चारे के अभाव में 4 मवेशियों की मौत
तिल्दा – परसदा में 4 मवेशियों की मौत की खबर सामने आई है। यहां पर मवेशी भगवान भरोसे है। तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत परसदा में हाई टेक पॉवर प्लांट के बाजू में अस्थाई गोठान बनाया गया है। जहां मवेशियों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही शेड का निर्माण किया गया है। यहां पर खुले आसमान के नीचे मवेशियों को रखा गया है।
read also,,,छग ब्रेकिंग – कोरोना से कांग्रेस के सीनियर लीडर की मौत, परिवार सहित हुए थे संक्रमित
इसके साथ ही यहां पर पानी निकासी का प्राकृतिक नाला भी है। आपको बता दें की ऐसे में मवेशियों को ऐसे ही भगवान भरोसे खुला छोड़ना समझ से परे है। इन्ही सबकी वजह से मवेशियों की मृत्यु यहाँ होने की आशंका जताई गई है। वहीं तिल्दा ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में इस तरह मवेशियों को चारा नहीं मिलने से मरने की शिकायतें सामने आ रही है। लेकिन जवाबदार इस विषय में मौन है।




