कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा के फर्जी लेटरहेड का पत्र हो रहा वायरल, कांग्रेसियों ने की शिकायत

रायपुर – चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नुकसान करने की दृष्टि से दुष्प्रचार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता बुधवार को सिविल लाइन लाइन थाना पहुंचे. कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि फर्जी पत्र जारी करने की शिकायत और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है. कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा के फर्जी लेटरहेड पर एक फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है. जिसमें परिणामों को लेकर एक मनगढंत आकलन किया गया है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नाम से फर्जी सर्वे वायरल करने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदू जी ने सिविल लाईन थाने में FIR दर्ज करवाई। pic.twitter.com/pP2ncmEVB6
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 15, 2023
सुशील आनंद ने कहा कि ये कारनामा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का है ये हमें शक है. बीजेपी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ‘वराहे’ द्वारा ही इसे अंजाम दिया गया है. इस तरह के कुत्सित प्रयास और हथकंडे भारतीय जनता पार्टी ही अपनाती रही है. पिछले चुनाव में भी भाजपा के नेताओं की ओर से ऐसा ही एक फ़र्जी पत्र मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए जारी किया गया था.
कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नाम से फर्जी सर्वे वायरल करने के खिलाफ आज हमने सिविल लाईन थाने में कांग्रेस महासचिव श्री मलकीत सिंह गैदू जी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा मीडिया प्रमुख एवं उनकी मीडिया एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, हम पुलिस से जल्द से… pic.twitter.com/LhR4ikevsn
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 15, 2023
यह पत्र तथाकथित रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखना बताया जा रहा है. इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढंत आकलन किया गया है और सरकार के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है. सुशील आनंद ने कहा कि हमें शक है कि यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ‘वराहे’ ने किया है.
🚨नीचता एलर्ट
चुनाव में हार होती देख, नीचता पर उतरे भाजपाई
– 2018 की तरह ही फिर भाजपा ने वायरल किया फर्जी लेटर
– सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गयी
– चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नुक़सान करने की दृष्टि से दुष्प्रचार करने के लिए फ़र्ज़ी पत्र जारी करने की शिकायत और प्राथमिकी… pic.twitter.com/r7VyT3WpVx— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 15, 2023
इस पत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और उनकी प्रचार कंपनी वराहे के साथ उनके छत्तीसगढ़ का कामकाज संभाल रहे रंगेश श्रीधर और श्रेयस भारद्वाज के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग कांग्रेस ने की है. साथ ही इस फर्जी पत्र को तुरंत रोकने की कार्रवाई करने की मांग की है.




