छत्तीसगढ़

रायगढ़ – भाजपा जिलाध्यक्ष पर छेड़खानी का केस दर्ज, जानें मामला – cgtop36.com


रायगढ़ – भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से इस मामले में विवाद चला आ रहा था। आखिरकार महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला कार्यकर्ता ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पार्टी के लिए काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब हो गई। इस बारे में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बताया और काम दिलवाने की गुहार लगाई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि उमेश ने उसे अकेले पार्टी कार्यालय आने को कहा। जब 2 जून 2021 की सुबह 11 बजे महिला भाजपा कार्यालय पहुंची। उमेश ने अपने कक्ष में महिला के हाथ में 5 हजार रुपए नकद दिए और कई आपत्तिजनक बातें कहीं। अश्लील हरकतें भी की थी।



Related Articles

Back to top button