छत्तीसगढ़

बालों के साथ साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है नारियल का तेल, जानिए क्या कुछ है खास

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग बालों को हेल्दी रखने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नारियल तेल (Coconut Oil) सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, आपकी स्किन (Skin) के लिए भी बहुत अच्छा है. इससे आपके बालों के साथ स्किन को भी कई फायदे मिलेंगे. जानें इसे लगाने का सही तरीका-

स्किन के लिए मॉइश्चराइजर

नारियल तेल आपकी स्किन मॉश्चराइज करता है. इससे अपनी चेहर और गर्दन की मसाज करें. हमेशा हल्के हाथों से मसाज करें नहीं तो स्किन डैमेज हो सकती है. इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह पानी से धो लें. आप इससे पूरी बॉडी की मसाज भी कर सकते हैं. इससे स्किन सॉफ्ट और चमकदार रहेगी. कोकोनट ऑयल लगाते समय ये ध्यान रखें कि ये आंखों में न जाए. 

मेकअप रिमूवर के तौर पर

कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकते हैं. इसके लिए एक बॉल में ​थोड़ा सा कोकोनट ऑयल लें और फिर इससे मेकअप को साफ करें.

ड्राई​ स्किन और दाग-धब्बों के लिए

कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल ड्राई स्किन और दाग धब्बों को हटाने के लिए भी कर सकते हैं. इसे लगाने से आपकी स्किन को फायदा मिलेगा. कोकोनट ऑयल के साथ कोकोनट मिल्क के ​भी कई फायदे हैं. इससे आपकी स्किन चमकदार बनेगी. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी और ई से झुर्रियों को हटाने और skin elasticity को बनाए रखने में मदद मिलेगी.

स्किन इंफ्लामेशन में

नारियल के तेल के इस्तेमाल से Chronic inflammation को कम करने में मदद मिलती है. इससे psoriasis, contact dermatitis और eczema जैसे स्किन डिसऑर्डर्स नहीं होते.


ऐसा माना जाता है कि नारियल के तेल को लगाने से पोर्स बंद हो जाते हैं, लेकिन रिसर्च के मुताबिक, ये एक्ने को ट्रीट करने में मददगार है. इससे एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button