छत्तीसगढ़

आजाद सेवा संघ ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव को सौपा ज्ञापन

सरगुजा। आज़ाद सेवा संघ के द्वारा छात्रों की समस्याओं को देखते हुए 3 सूत्रीय मांगों को लेकर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहुच कर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया है।

आपको बता दें कि आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय द्वारा विशेष परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमे के त्रुटिया हुई है,कई छात्रों के रिजल्ट शो नहीं हो रहा है,और कईओ में गलत नंबर चढ़ गया है जिससे छात्र घबरा गए हैं।

जिले में लॉकडाउन लगने के कारण कई छात्र मुख्य परीक्षा का फार्म भरने से वंचित रह गए है,जिसकी अंतिम तिथि आज तक है जिसे 10 दिन बढ़ाने की भी मांग की गई है,इसके सहित छात्रों को होने वाली अन्य समस्याओं के विषयों को लेकर आजाद सेवा संघ ने कुलसचिव को ज्ञापन सौपा है।

Related Articles

Back to top button