पलारी ब्रेकिंग – अंधश्रद्धा का मामला, बुजुर्ग पुजारी ने धारदार ब्लेड से अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी भगवान में

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – जिला अंतर्गत थाना पलारी के ग्राम मल्लीन में नवरात्र के पहले दिन ही अंधश्रद्धा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां 65 वर्षीय एक बुजुर्ग पुजारी ने अपने घर के कमरे में बने मंदिर में पूजा करते वक्त ब्लेड से अपनी जीभ को काटकर भगवान में चढ़ा दिया।
गांव के लोगों को पता चलते ही देखने वालों की भीड़ लग गई बुजुर्ग पुजारी के परिजनों ने बताया कि पुजारी आज सुबह अपने घर के बने मंदिर में पूजा कर रहा था हमें पता ही नहीं चला कि उसने अपनी जीभ कब काट डाली, जब बहुत देर तक पुजारी पूजा कक्ष से बाहर नहीं आया तब उसकी पत्नी अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग चुपचाप बैठा हुआ था एवं उसके मुंह से खून निकल रहा था।
इसके बाद तत्काल उसने इसकी सूचना अपने पुत्र को दी उसके बाद उसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी लाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी निराला ने बताया कि बुजुर्ग की हालत स्थिर है घबराने की कोई बात नहीं है कल सुबह तक अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी वही नगर में इस बात की चर्चा जोरो से है। बुजुर्ग का नाम मोहन लाल साहू उम्र 65 वर्ष है।





