आज डोंगरगढ़ विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए जाएंगे सीएम भूपेश, यह है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 15 नवम्बर को राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बात-चीत करने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री 15 नवम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.40 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.05 बजे से ग्राम घुमका में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
आज डोंगरगढ़ विधानसभा (जिला-राजनांदगांव) में आपसे भेंट-मुलाकात के लिए आ रहा हूँ।
इस दौरान-
📍ग्राम- घुमका
📍ग्राम- बेलगांवमें आपके साथ, सिर्फ आपकी बात होगी।#BhupeshTuharDwar
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 15, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




