छत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर सीएम भूपेश ने किए श्रद्धासुमन अर्पित, कहा यह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा है कि गांधीजी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ग्राम स्वराज के लक्ष्य को साधने के लिए हमने सुराजी गांव योजना शुरू की है और नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151 वीं जयंती पर हम सब उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं, उनका पावन स्मरण करते हैं। बापू के ग्राम स्वराज, मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सर्वजन सुखाय के स्वप्न को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, इस बात का हमें संतोष है।

सीएम बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर गांधीजी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए ‘नया छत्तीसगढ़‘ गढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button