छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने दिए निर्देश


भेंट-मुलाकात समीक्षा बैठक में कोरबा जिला, पाली तनाखार विधानसभा की बैठक में सीएम भूपेश ने पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड की समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश।

वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। डीईओ ने बताया कि 800 स्कूलों को मरम्मत के लिए चिन्हांकित किये गए हैं, अगले शिक्षण सत्र के पहले ही मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

वहीं धान उठाव के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 98% डीओ कट चुका है और 86% धान का उठाव कर लिया गया है।

इसके साथ ही सीएम भूपेश ने जिले में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं प्रशिक्षण के संबंध में शासन के उद्देश्य के अनुरूप क्लब के सदस्यों को जनता के बीच जाकर शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।





Related Articles

Back to top button