आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धमतरी। छत्तीसगढ़ के जिले के देमार सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने सुपरवाईजर पर आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुपरवाइजर के खिलाफ एकजुट हो गई है। कलेक्टर से कार्रवाई की मांग भी की गई है, वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंगनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका हड़ताल में जाने की बात कह रहे है।
read also- गंदी नजर रखने वाले पिता की बेटी ने की हत्या
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव सहायिका मंच ने बताया कि आंगनबाडी का निरीक्षण नहीं करने के नाम से सुपरवाइजर पैसों की मांग करती है। वहीं पैसे नही देने पर उनके द्वारा आंगनबाड़ी का बार-बार निरीक्षण परेशान किया जाता है और छोटी छोटी बातों को लेकर नोटिस थमा दिया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुपरवाइजर उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहा है। इसके साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को एक दिन का भी छुट्टी नहीं देते। महिला बाल विकास विभाग बताया कि सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।




