छत्तीसगढ़

राम मंदिर भूमिपूजन पर सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहीं ये बात..

रायपुर  –  अयोध्या में आज इतिहास रचा गया है. वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस खास मौके पर ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की.  भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा , जय सिया राम, भगवान राम की जन्मभूमि को कर्मभूमि छत्तीसगढ़ की ओर से‌ सादर प्रणाम, राम सबका भला करें,  हमें पुरुषोत्तम के आदर्शों का पालन करने की शक्ति दें.

read also,,छत्तीसगढ़ – पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढ़ेर

 अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया. करोड़ों राम भक्तों का सपना आज साकार हो गया है. बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ. साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया.

read also,,ब्रेकिंग न्यूज़ – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई कोरोना पॉजिटिव, अयोध्या मामले पर सुनाया था फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट पर था, लेकिन उससे पहले पूरे विधि विधान से इस महाआयोजन की शुरूआत हुई. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई अतिथि शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button