नई सरकार की केबिनेट की प्रथम बैठक आज… |

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली है। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू कर दिया है।
read more- बलौदाबजार – सरकार बदलते ही बड़े पैमाने पर हुए पुलिस विभाग में तबादले, कई थाना प्रभारी के बदले प्रभार
बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा-
बैठक में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास इकाइयों को मंजूरी, पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार से दो साल के लिए धान बोनस का वितरण शामिल है। राज्य लोक सेवा आयोग की भर्तियों में लगे आरोपों की जांच के लिए जांच आयोग को भी मंजूरी दी जा सकती है।
सरकार चालू खरीद सीजन के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद को भी मंजूरी दे सकती है। जब्कि पहली कैबिनेट बैठक राज्य की नौकरशाही के साथ सीएम विष्णु देव साई के अलावा डिप्टी सीएम जोड़ी अरुण साव और विजय शर्मा को औपचारिक रूप से पेश करने के साथ शुरू होगी




