छत्तीसगढ़ में भाजपा की दूसरी सूची के प्रत्याशियों के चयन पर मंथन जारी, चुनाव प्रभारी ले रहे बैठक, कार्यालय के बाहर दावेदारों की भीड़

छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी प्रदेश चुनाव कार्यसमिति की बैठक ले रहे हैं. इसमें बीजेपी दूसरी सूची के लिए उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रही है. 2 सितंबर से पहले बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी जारी हो सकती है. बैठक के बारे में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल और समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद हैं. गौरतलब है कि बीजेपी ने उम्मीदवार चयन और चुनाव जीतने के लिए पर्यवेक्षकों का फीडबैक लिया है।
कई विधानसभा क्षेत्रों से दावेदार बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं. वहीं, कार्यालय के अंदर बीजेपी प्रदेश चुनाव कार्यसमिति की बैठक चल रही है. बैठक में बीजेपी की दूसरी सूची पर विचार चल रहा है और दावेदार बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं. कई दावेदार अपना बायोडाटा लेकर पहुंचे हैं।
Read also..CG News – SBI के दो ATM को गैस कटर से काटकर निकाला कैश, फिर एटीएम को किया आग के हवाले
बलरामपुर, परसदा, सारंगढ़, साजा, महासमुंद, सरायपाली से प्रत्याशी बीजेपी कार्यालय पहुंचे हैं. सारंगढ़ के पहले विधायक शमशेर सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं. शमशेर सिंह 70 साल की उम्र में दावेदारी पेश करेंगे. 1993 में वे पहली बार विधायक बने थे. शमशेर सिंह ने कहा- मैं उम्मीद लेकर आया हूं कि 70 साल की उम्र में किस्मत चमक सकती है. वहीं, उनके समर्थक भी पहुंच गए हैं साजा से लाभचंद बाफना की उम्मीदवारी।




