लम्बी छुट्टी पर जा रहे है मुख्य सचिव सीएस अमिताभ जैन , उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रभारी संभालेंगी कार्यभार

CG BIG NEWS : लम्बी छुट्टी पर जा रहे है मुख्य सचिव सीएस अमिताभ जैन। गुरुवार से मुख्य सचिव लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। जिसके बाद उनके उनकी अनुपस्थिति में काम को संभालने के लिए जगह अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रभारी को मुख्य सचिव का काम सौपा जा रहा है । बताया जा रहा कि अमिताभ जैन अपनी बेटी की शादी की वजह से लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। सीएस जैन की बेटी आदिति की शादी 5 जून को रायपुर में होगी। उनके होने वाले दामाद कमल किशोर उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं। कमल किशोर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। रायपुर के ललित महल में आदिति और कमल किशोर के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। उनके पिता दल्लीराजहरा माइंस में ऑफिसर थे। अमिताभ जैन की स्कूली शिक्षा दल्लीराजहरा में हुई है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वे ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में ही रहे हैं।
read also – Breaking – बिलासपुर – सेंट्रल लाइब्रेरी में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, पढ़ रहे बच्चों में खलबली




