छत्तीसगढ़
महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्मो से सर्वोपरि बताया है। भगवान महावीर ने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
READ ALSO – BIG BREAKING – प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, रायपुर में 5 मई तक बड़ा लॉकडाउन
बता दे की बघेल ने आम जनता से कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए समाज हित में अपने घरों में रहकर ही महावीर स्वामी की जयंती मनाएं। हम सभी महावीर स्वामी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।




