inh24मध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री कोरोना से संक्रमित…अस्पताल में कराया गया एडमिट

देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था और वे राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियातन  क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button