inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – क्वींस क्लब को लायसेंस निरस्त करने कलेक्टर ने दिया नोटिस, हाउसिंग बोर्ड भी कर रहा लीज ख़त्म करने की तैयारी

रायपुर में हुवे फायरिंग में क्वींस क्लब के खिलाफ कलेक्टर डॉ एस भरतीदासन ने नोटिस जारी किया है इसके साथ ही बीते कल पुलिस उस युवती को भी थाने लेकर आई, जिसने उस रात क्लब के बाहर बवाल किया था। बता दें कि मामले में पुलिस अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के कई बड़े कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हितेश पटेल नाम के व्यक्ति को भी पकड़ा गया है जिसने क्लब में विवाद के बीच हवाई फायर कर दिया था।

कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने 27 सितम्बर की रात में क्वीन्स क्लब रायपुर में जन्मदिन पार्टी का आयोजन एवं गोली चलाने की घटना को संज्ञान में लेते हुये लाइसेंसी को क्लब लायसेंस शर्तो के उल्लंघन पर लायसेंस निलबंन/निरस्त हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। कलेक्टर ने क्वींस क्लब के लाइसेंस को रद्द करने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है इसके साथ ही कलेक्टर भारतीदासन ने लाइसेंसी को तलब कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा हां

गौरतलब है कि रायपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर द्वारा सम्पूर्ण जिले में 21 सितम्बर 2020 की रात्रि 09:00 बजे से 28 सितंम्बर 2020 की रात्रि 12:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाऊन लगाया गया था। इस आदेश में कहा गया था कि सम्पूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है साथ ही जिले की समस्त मदिरा दुकानें, समस्त होटल,बार, क्लब को पूर्णतः बंद रखा जाना था बावजूद इसके क्वींस क्लब में पार्टी चल रही थी।

Related Articles

Back to top button