नशे की हालत में खूंखार शेर के बाड़े में कूदा शख्स, हुआ दोनों का आमना-सामना और फिर… (Watch Viral Video)

Lion Viral Video: शराब के नशे में इंसान क्या कर जाए उसे पता नहीं चलता है. नशे की हालत में किसी को नाले में गिरते, सड़क पर सोते हुए तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी को शराब पीने के बाद शेर के बाड़े में कूदते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नशे की हालत में शेर (Lion) के बाड़े में कूद जाता है. उसके बाद शेर के साथ उसका आमना-सामना होता है, फिर जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में टल्ली शख्स शेर के पास खड़े होकर उसे इशारे करता है. पहले तो शख्स शेर के सामने जमीन पर बैठ जाता है और आराम फरमाने लगता है. शेर सामने खड़े होकर सब देखता है, फिर शख्स के पास आकर उसके शरीर को सूंघने लगता है. शख्स पर हमला करते हुए शेर पहले उसे पैर से मार-मारकर वहां से उठाता है और फिर उसके आसपास चक्कर लगाने लगता है, लेकिन शख्स बिंदास अंदाज में दूर जाने का इशारा करता है.
Drunk guy jumps into lion enclosure in India
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) August 24, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




