उत्तर प्रदेश

मंदिर में पूजा करते समय गिरी छत, एक मौत,पांच लोग हुए घायल.. |


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई लोग दब गए। वहीं इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुआ रेस्क्यू किया। हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

READ MORE- Breaking News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान 35 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर…

शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिरी। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। 

READ MORE- CG NEWS: भूपेश कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले, मिलेंगी ये सुविधाएं और छूट…

हादसे में ज्योति नाम की किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Related Articles

Back to top button