Breaking News

राजनांदगांव – 5 किलो का आईईडी बम बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम


राजनांदगांव जिले के थाना बागनदी के दीवानटोला के पुल के पास से 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया गया है। जिला पुलिस व आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान फोर्स ने सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नियत से नक्सलियों ने बम लगाया था। बहरहाल आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्लान चाबुकनाला दीवानटोला की ओर रवाना किया गया था। इस दौरान गस्त सर्चिंग के सूचना मिली कि दीवानटोला नाला पुलिया के पास आईईडी लगा हुआ है।

सूचना के तस्दीक हेतु मुखबिर के बताए हुए स्थान का सर्चिंग किया गया सूचना सही होना पाया गया। आईईडी को नष्ट करने आईटीबीपी 38वीं वाहनी के सामरिक मुख्यालय छुरिया से बम डिस्पोजल टीम से संपर्क किया गया। बम को मौके पर नष्ट किया जाना उचित होना बताकर मौके पर ब्लास्ट कर नष्ट किया गया।

अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस संबन्ध में एएसपी नक्सल ऑपेरशन आकाश मरकाम ने बताया कि- बगदादी थाना क्षेत्र में एक आईडी बम बरामद किया गया है आईटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम गश्त पर निकली थी।

इस दौरान दीवान टोला के पुलिया के पास आईईडी बम होने की सूचना मिली, जिस प्रकार से मौके पर पहुंचकर उसे डिस्पोज़ कर दिया। यह आईडी बम लगभग 5 किलो का प्रेशर कुकर बम था।





Related Articles

Back to top button