दगाबाज पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की कर दी बेरहमी से हत्या, ऐसे हुवा खुलासा

मध्यप्रदेश – हरदा में शुक्रवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का ही हाथ है। पुलिस ने कॉल डिटेल और मौके पर मिले सबूत के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है। घटना शहर के खेड़ीपुरा मोहल्ले की है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 18 जून को आमिर पिता फिरोज खान 42 वर्ष की देर रात लगभग 2 बजे हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि जिस रात आमिर की हत्या हुई, उस रात मृतक की पत्नी तबस्सुम और उसके मित्र इरफान की काफी देर तक बातचीत हुई थी, साथ ही चैटिंग भी हुई थी। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने हत्या में उपयोग किया खून से सनी हथौड़ी, हत्या के वक्त तबस्सुम और इरफान द्वारा पहने गए कपड़े, हत्या की योजना में उपयोग किए गए मोबाइल और उसकी सिम तथा मृतक के पैर बांधने में उपयोग किया गया दुपट्टा जब्त कर लिया है।



