छत्तीसगढ़

राहुल गाँधी के हिरासत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आया बयान, ट्वीट कर कही ये

रायपुर – आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर  हाथरस जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया। अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जा रहे राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई और उसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हिटलर की तानाशाही विचारधारा की जर्जर नींव पर आरएसएस और भाजपा टिकी हुई है। यदि भारत में अंग्रेजों की हुकूमत की समाप्ति का अध्ययन करके भी कांग्रेस की वैचारिक ताकत नहीं पहचान पाए, तो सच में आप तरस के लायक हैं। इन गीदड़भकियों को शाखाओं के भीतर ही रखो, सड़क पर तो जनता है।

Related Articles

Back to top button