इन राज्यों में होली सहित इन त्यौहारों के लिए जारी हुवे प्रतिबंधित निर्देश, जानें ताजा जानकारी

दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा समेत देश के कुछ अन्य राज्यों की सरकारों ने COVID-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि होली, शब-ए-बारात, उगादी, गुड फ्राइडे और अन्य त्यौहारों के उत्सव कोविड-19 के प्रसार को बढ़ावा दे सकते हैं, ऐसे में लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले, दिल्ली सरकार, मुंबई और पुणे नागरिक निकायों ने इन त्योहारों के समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजस्थान सरकार ने एक आदेश में कहा, “कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 28 और 29 मार्च को राजस्थान में सार्वजनिक स्थानों पर होली और शब-ए-बारात के त्योहारों से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक समारोहों को आयोजित करने या सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने की कोई अनुमति नहीं होगी।”




