भाटापारा – क्वारंटाइन सेंटर से भागकर अपने घर पहुंचे 41 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर से पकड़ लिया गया है। बता दें कि ये सभी मजदुर नियमों का उल्लंघन कर क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए थे जिनके ऊपर ग्रामीण थाना में मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला ग्राम पाटन के क्वारेंटाइन सेंटर का है, जहां से 41 प्रवासी श्रमिक भागकर अपने घर चले गये थे।
मिली जानकारी के मुताबिक 14 दिनों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद भी इनकी जांच नहीं होने के कारण मजदूर अपने घर भाग गये थे। अब प्रवासी श्रमिकों के घर भागने की सूचना पर अधिकारियों की समझाइश पर 41 श्रमिकों को घर से वापस लाकर ग्राम देवरी क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर स्वास्थ्य की जांच कराइ जनि है। क्वारेंटाइन सेंटर से भागने पर प्रवासी मजदूरों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।




