छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पत्नी ने लगाई गुहार मेरा पति है लंपट, फिर रचा लेगा शादी औरों पर डालते हैं डोरे, मुझसे करते हैं मारपीट, जानें मामला

सोनू केदार अंबिकापुर – सरगुजा जिले के सीतापुर पुलिस थाने में आज एक महिला के द्वारा अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत सीतापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि पीड़िता महिला का आरोप है कि उसके पति सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल में बीज का दुकान संचालित करते है और लगातार पति के द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है और उसे प्रताड़ित भी किया जाता है। पत्नी ने अंदेशा जताया है कि उसका पति फिर एक बार दुसरीं शादी कर लेगा।

पीड़िता महिला ने यह भी बताया कि उसके पति की पहले एक और पत्नी रह चुकी है वह आये दिन अन्य महिलाओं को अपने शिकंजे में लेकर बहला फुसलाकर उन्हें प्रेम-प्रसंग के जाल में फंसा लेता है और उनका शारीरिक शोषण करता है। इसके अतिरिक्त पीड़िता ने और कई गंभीर आरोप अपने पति साहिल गायकवाड पर लगाया है।

वहीं पीड़िता महिला ने मीडिया से खास बातचीत में स्पष्ट किया कि उसके पति बीज दुकान के व्यवसाई हैं जो आए दिन फर्जी कामों में संलिप्त रहते हैं जिससे उसको अपने दोनों बच्चों के भय और चिन्ता हमेशा सताते रहता है। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद सीतापुर पुलिस पीड़िता महिला का बयान दर्ज कर उसका डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर आरोपी पति साहिल गायकवाड के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की बात कह रही है।

मामलें में सीतापुर पुलिस का कहना है कि पीड़िता महिला का बयान लिया जा रहा है उसके बाद मामले में एफ आई आर के बाद आरोपी पति साहिल गायकवाड के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात सीतापुर पुलिस कह रही है।

Related Articles

Back to top button