छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – काम के बहाने युवती से करता था छेड़छाड़ , फिर जान कर हो जाएंगे हैरान, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com


बलरामपुर। खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। खाद्य निरीक्षक के घर पर काम करने वाली नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने खाद्य निरीक्षक व उसके ड्राइवर पर छेड़छाड़ समेत पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का है। नाबालिग इसी साल जनवरी माह से खाद्य निरीक्षक के रामानुजगंज निवास पर काम करती थी। उसी दौरान खाद्य निरीक्षक द्वारा नाबालिग से अवैध सम्बन्ध बनाने की नीयत से उससे छेड़छाड़ करता था।

read also – छत्तीसगढ़ – हथकड़ी खोलकर युवक फरार, छिपा था बालोद में, पुलिस ने धर दबोचा

नाबालिग ने खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक से तंग आकर अपनी आप बीती अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद नाबालिग की मां ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ समेत पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाद्य निरीक्षक व उसके वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा है कि छेड़छोड़ के बाद किसी को बताने पर खाद्य निरीक्षक उसे जान से मारने व काम से निकाल देने की धमकियां दिया करता था। इसकी जानकारी खाद्य निरीक्षक के ड्राइवर को भी थी लेकिन वो भी खाद्य निरीक्षक की ओर से नाबालिग पर दबाव बनाया करता था।



Related Articles

Back to top button