5 March 2021 – कैसी होगी आज आपकी लव लाइफ, जानिए आज का लव राशिफल
मेष – कार्य की अधिकता के कारण आज अपने दोस्त, पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएगें. कम्प्यूटर के साथ ही दिन गुजारना पड़ेगा. पति-पत्नी में नौकरी की किसी बात को लेकर अशांति आ सकती है. घुटनों में दर्द हो सकता है।
वृषभ -आज आप इश्क में पूरी तरह डूबे रहेंगे. पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण अधिक होगा. पार्टनर को खुश रखने में कोई कमी होने देंगे. पारिवारिक मसले आपके संबंधों को बिगाड़ सकते हैं।
मिथुन – आज आपका साथी या लव पार्टनर आपके प्यार की गहराई को प्रूफ करने को कह सकता है. यह अविश्वास की भावना आपकी कुछ गलत हरकतों की वजह से है. अपने साथी को विश्वास दिलायें और अपने सम्बन्धों को मजबूत बनाएं।
कर्क – प्रेम संबंधों में निकटता आएगी. पार्टनर के साथ मौज-मस्ती का आनंद लेंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना आपके लाभकारी होगा. पहले के किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव रहेगा।
सिंह – प्रेम संबंधो में विवाद का असर करियर पर पड़ सकता है. पति-पत्नी के संबंध में मधुरता आएगी. अपने साथी की जरूरतों को समझें और पूरा करने की कोशिश करें।
कन्या – प्रेम संबंध नाजुक होने की स्थिति बन रही है. प्रेम संबंधो में मधुरता लाने के लिए आपको काफी मेहनत करना पड़ेगा. हताशा और निराशा आपके अंदर झल्लाहट पैदा करेगा।
तुला – परिवार का साथ मिलेगा. नए संबंधो में जोश के साथ आगे बढ़ेंगें. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा. अपने प्रिय से मुलाकात की सम्भावना है. मोबाइल पर कार्यक्रम फिक्स हो जाएगा।
वृश्चिक – आज आपके अंदर रोमांटिक भावना अधिक रहेगी. प्रेम संबंधो के लिए यह समय बेहद शुभ है. संबंधों को बेहतर बनाने के लिए व्यवहार अच्छा रखें।
धनु – प्रेम संबंधो में तनाव रहेगा. आपका कठोर व्यवहार, आपके घर की सुख शान्ति पर असर डालेगा. अपने दिमाग को ठंडा रखें और अनैतिक रिश्तों से दूर रहें. जो लोग लिव इन रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना पड़ेगा. सन्तान की खबर मिल सकती है।
मकर – आज कुछ ग्रहों के प्रभाव से दिन अच्छा रहेगा. शुक्र के प्रभाव से वैवाहिक संबंध मधुर होंगे. संबंधों में अनावश्यक दरार लाने की कोशिश न करें. साथी पर भरोसा रखें।
कुंभ – माता की सेहत आज आपको अपने लव पार्टनर से दूर ले जाएगी. खर्चा ज्यादा होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है. आपका प्रियतम, हमसफर आपकी यह परेशानी समझेगा और आपकी मदद करेगा।
मीन – वैवाहिक जीवन में अच्छे संबंध कायम रखने के लिए प्रयास करना होगा. अविवाहिक लोगों को प्रेम के मसले पर सोचकर कदम उठाना होगा. पार्टनर के साथ बातचीत में मधुरता रखें।



