छत्तीसगढ़ – विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर – छत्तीसगढ़ की विधानसभा सत्र का आज तीसरा है. गुरुवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। बुधवार को CM भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पेश किया , सरकार द्वारा 3807 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। अनुपूरक बजट पर आज चर्चा होगी। आज सदन में गौठान में मवेशियों की मौत के मामले में हंगामा हो सकता है। वहीं ध्यानाकर्षण में सूरजपुर शक्कर कारख़ाना और हथकरघा बुनकर समितियों का मुद्दा भी उठेगा। CM भूपेश बघेल आज शासकीय संकल्प भी प्रस्तुत करेंगे।
READ ALSO,,ब्रेकिंग – अनुष्का – विराट बनाने वाले है मम्मी-पापा, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
इसके पहले बुधवार को हाथियों की मौत पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण किया, जिसमें उन्होने कहा कि पिछले तीन महीनों में 10 हाथियों की मौत हुई, आख़िर सीमित क्षेत्रों में ही हाथियों की मौत क्यों हो रही है ? उन्होने कहा कि मुझे संदेह है यहां अंतरराष्ट्रीय रैकेट सक्रिय है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हाथियों के अंगों की क़ीमत काफ़ी है।जिसमें वन मंत्री मो अक़बर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई भी अंतरराष्ट्रीय रैकेट सक्रिय नहीं है, हाथियों की मौत विभिन्न वजहों से हुई है। कोरोना पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव भी लाया है।




