छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – एक साथ तीन दुकानों में आग लगने से मचा हड़कंप

बालोद डौंडीलोहारा जाने वाली मुख्य मार्ग में स्थित तरौद गांव में तीन दुकानों में आग लग गई. आग लगने से 2 दुकानें जलकर खाक हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पार्ट्स, वेल्डिंग वर्कशॉप और एग रोल की दुकान में आग लगी है. आग को बुझाने की कोशिश जारी है. स्थानीय लोगों ने यह बताया कि आग लगने के कारण ऑटो पार्ट्स की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

READ ALSO – विशेष परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर के एनएसयूआई सरगुजा ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ऑटो पॉट्स के दुकान में रखे लाखों का समान जल गया. आग इतनी भयावह थी कि बाजू में स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप और एग रोल दुकान को भी अपनी चपेट में ले ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जैसे ही आग लगी, आग लगने की सूचना बालोद अग्निशमन को दी गई. जिसके डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने की कोशिश कर रही है.

READ ALSO –छत्तीसगढ़ चैम्बर चुनाव – जय व्यापार पैनल की ज़बरदस्त और बंपर जीत, चैम्बर की सत्ता का वर्चस्व टूटा

आप को बता दे कि यहां बालोद अग्निशमन विभाग की लापरवाही भी देखने को मिल रही है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने के कारण दुकानें जलकर खाक हो गई है. यह आग कैसे और क्यों लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तीनों दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आग लगने की वजह जल्द ही सामने आ जाएगी.

Related Articles

Back to top button