छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – एक दंपती के आवेदन का जवाब न मिलने पर,कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की दी धमकी,जानिए पूरी ख़बरें – cgtop36.com


भिलाई। सोमवार को दुर्ग कलेक्टर परिसर में एक ऐसा मामला सामने आया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस हड़बड़ा गई। घंटों तक पति-पत्नी को समझाते रहे। अधिकारी पुलिस के साथ मिलकर मनाते रहे।

मामले के अनुसार कलेक्टर के जनदर्शन में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे एक दंपती ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की धमकी दे दी। उनका कहना था कि मेरे आवेदन पर अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

प्रशासन से नाराज पति भवन से रोते हुए निकला और पेट्रोल लेने पंप पहुंच गया। उसका कहना था कि मेरी परेशानी कोई नहीं सुन रहा है। इस दौरान वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह करेगा। धमकी की बात सुनते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस उसे रोकने की कोशिश करने लगी। इसके बाद भी जब दंपती पेट्रोल पंप पहुंच गए तो पुलिस उन्हें पकड़कर सीएसपी कार्यालय ले गई। जहां उन्हें घंटों समझाया। इसके बाद वे माने और मामला शांत हुआ।

मामले के अनुसार सोमवार को आम्रपाली-51 हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष पात्रो अपनी पत्नी मधुस्मिता के साथ जनदर्शन में सोमवार को कलेक्टर व एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। जहां उसने अपनी परेशानी रखी। बताया कि 4 साल से उसकी चार दुकानें और गोदाम को विमल अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने बलपूर्वक हड़प लिया है। इससे उनका पूरा परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज हो गया है। थाने में कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इधर कलेक्टर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संतोष पूरी तरह से टूट गया और यह कदम उठाने की को अड़ गया।

समय पर पुलिस को जानकारी हो गई तो पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिलते ही मौके पर दुर्ग सीएसपी जितेंद्र यादव, कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दंपती को सीएसपी कार्यालय ले जाकर समझाया। तब वे शांत हुए।

read also रायपुर – 3 युवकों ने ड्राइवर की पिटाई ,शिकायत दर्ज



Related Articles

Back to top button