छत्तीसगढ़ – नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया था युवक, पिता को दी बच्ची को बेचने की धमकी, ऐसे हुवा गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना पलारी क्षेत्र का प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.06.2021 को इसका लडकी कही चली गई है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर पता तलाश में लिया गया। गुमशुदा नाबालिग होने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया है कि अपराध क्रमांक 269/2021 धारा 363 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 16.06.2021 को एक मोबाईल से आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा के सहयोगी द्वारा गुमशुदा के पिता को फोन करके बोला कि तुम्हारे लडकी रामेश्वर के पास नागपुर में है और उसका आधा शादी हो गया है पूरा शादी करवायेगें, आर्शिवाद देने के लिये आ जाना नहीं तो लडकी को बेच देगें बोले कि प्रार्थी द्वारा इस बात की जानकारी देने पर मोबाईल का सीडीआर प्राप्त कर लोकेशन रायपुर में होने पर रायपुर रवाना होकर आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा के कब्जे से पीडिता को बदराम कर एवं आरोपी को साथ लेकर थाना आये एवं पीडिता का कथन लिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने दुर के रिश्तेदार के घर रायपुर में ले जाकर छूपा दिया एवं उसके रिश्तेदार व अन्य साथी द्वारा अपहरण के घटना को जानते हुये भी आरोपी का सहयोग करना बतायी है। प्रकरण में धारा 366(क),342,354(क)(II),34 भादवि0 8,18 पाक्सों एक्ट एवं पीडिता अनुसूचित जाति होने से प्रकरण में 3(2)V(क) एसटीएससी एक्ट जोडी गई है।
इसके साथ ही प्रकरण में तीन सहयोगी का पता तलाश जारी है। प्रकरण में आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा पिता दाउराम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन कानाकोट थाना पलारी को दिनांक 21.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जिसे माननीय न्यायालय जेल भेजा गया है।




