उत्तर प्रदेशदेश विदेश

वैहसीपन की हद पार, पत्नी का सिर मुड़वाकर पेड़ से बांधा, किया ये..

बहराइच। बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र में कथित रूप से दहेज न मिलने पर एक व्यक्ति ने बेरहमी की पराकाष्ठा पार करते हुए अपनी पत्नी का सिर मुंड़वाया और पेड़ से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि नेपाल के कोहलपुर की मूल निवासी बसीरुल ने अपने पति सिरताज पर दहेज में एक लाख रु और मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को उसका सिर मुंडवाने और मुंह में कपड़ा ठूंस कर पेड़ से बांधने और पिटाई करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पति सिरताज और उसकी मां नसीरुल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सिरताज को को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button