inh24खेल जगत

IPL2020 – CSKvsRCB: आज दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु की टक्‍कर

आईपीएल 2020 में आज यानी शनिवार को दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु से है. अब तक आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह मैचों में सिर्फ दो में ही जीत हासिल की हैं, वहीं बेंगुलुरु ने पांच मैचों में तीन जीत हासिल की है. आईपीएल 2020 में आज डबल हेडर मैच हो रहे हैं. इन दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होते हैं, रोचक और शानदार ही होते हैं।

आज यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि विराट कोहली और एमएस धोनी एक साथ मैदान पर होंगे. हालांकि ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे होंगे. अब एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए विराट कोहली और एमएस धोनी कभी भी एक दूसरे के साथ एक ही टीम के लिए नहीं खेलेंगे. जब भी ये दोनों खेलेंगे तो एक दूसरे के खिलाफ ही खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button