राशिफल - अध्यात्म

03 April 2024 – क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज का दिन शुभ है। मानसिक रूप से प्रसन्नता में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। विदेशी भूमि पर रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या को सन्तुलित रखने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज दूसरों की जिम्मेदारियां भी आपको उठानी पड़ सकती है। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। अधिकारी वर्ग आपसे सन्तुष्ट रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको सबसे समन्वय बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

अपने काम को दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। लोग आपकी उदारता का गलत प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। उपयुक्त पोषण की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer)

मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह (Leo)

आज अपने काम से काम रखें। निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप वालों को गुस्सा करने से बचना चाहिये।

कन्या (Virgo)

समाज में आपका नाम ऊँचा होगा। अनुसन्धान कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला (Libra)

अधिकारी का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। आज अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। अनुभवी द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपको प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाहों से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातक को विवाह की चिन्ता रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

इन्टरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। घरेलू कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। दिनचर्या काफी भागदौड़ वाली रहने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। उधार लेने से बचना चाहिये। कार्य स्थल में आपका दबदबा घट सकता है। किसी नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। गैस की समस्या हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

युवाओं की करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। किसी काम को लेकर मन में विचार आयेंगे।

Related Articles

Back to top button