छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – विवाद को सुलझाने पहुंचे पार्षद की बेटियों से मारपीट पुलिस ने की कड़ी कारवाही

बिलासपुर घरेलू विवाद सुलझाने के लिए पार्षद को बुलाना एक पक्ष को रास नहीं आया। इस बात को लेकर महिलाओं ने पार्षद की नाबालिग बेटियों की पिटाई कर दी। आप को बता दे कि शिकायत पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के बघवा मंदिर के पास रहने वालीं पुष्पा तिवारी वार्ड 66 की पार्षद हैं। रविवार को मोहल्ल में रहने दुर्गेश गायकवाड़ के घर में आपसी विवाद हो गया। इस पर दुर्गेश ने पार्षद को मामला सुलझाने के लिए बुलाया।

READ ALSO – रायपुर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में ​रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

मिली जानकारी के अनुसार पार्षद द्वारा समझाइश देने पर दुर्गेश की मां सीता और रिश्तेदार राखी नाराज हो गईं। उन्होंने पार्षद से विवाद किया और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद पार्षद वहां से लौट आईं। दूसरे दिन शाम चार बजे पार्षद पुष्पा की दोनों नाबालिग बेटियां मोहल्ले से शिवघाट की ओर जा रही थीं। इस दौरान दुर्गेश के घर के बाहर भीड़ लगी थी। दोनों बहन वहां से गुजर रही थीं। इसी बीच सीता गायकवाड़ और राखी ने दोनों बहनों को रोक लिया। उन्होंने दोनों बहनों को अपनी मां को बुलाने कहा। इस पर दोनों मनाकर वहां से जाने लगीं।

Related Articles

Back to top button