छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुवा आदेश जारी, भूषण एक्का होंगे थाना प्रभारी दुर्ग कोतवाली

दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने आज तीन थानों में नये थाना प्रभारी अधिकारियों की नयी पदस्थापना की है। भिलाई भट्टी के थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का थाना प्रभारी दुर्ग कोतवाली होंगे, जबकि, पुलिस लाईन में तैनात निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा को भिलाई भट्ठी थाना का प्रभारी बनाया गया है। जिला विशेष शाखा के प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला सेक्टर 6 भिलाईनगर के नये थाना प्रभारी होंगे।

Read Also – महासमुंद – प्राइवेट पार्ट मे डाला डंडा, महिला को गंभीर अवस्था मे रायपुर किया गया रिफर

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्ग कोतवाली में तैनात निरीक्षक राजेश बागड़े के उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर अग्रिम आदेश तक सीसीटीएनएस, पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं जिला विशेष शाखा का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। वहीं पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह सिसोदिया को आगामी आदेश तक रक्षित केन्द्र दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button