छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार सहित एक की मौत, एक की हालत गंभीर

रायगढ़। वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही के कारण शनिवार की सुबह पुलिस चौकी जोबी अन्तर्गत सडक़ दुर्घटना में बाइक में सवार तीन लोगों में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, एक व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज खरसिया अस्पताल में जारी है। शनिवार की सुबह ग्राम देहरसुंआ चरखाडार थाना करतला जिला कोरबा निवासी श्रवण राठिया (22), परमेश्वर राठिया (19) और नेहरू नरेन्द्र राठिया मोटर सायकल सीजी 12 एजे -1124 से खरसिया की ओर आ रहे थे।

बाइक को श्रवण राठिया चला रहा था। बाइक की गति इतनी थी कि श्रवण बाइक की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और जोबी जाने के मेनरोड पर बिंझरा नर्सरी काफरमार मेनरोड के किनारे महुआ झाड़ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे श्रवण राठिया व परमेश्वर राठिया की मौके पर मौत हो गई तथा नरेन्द्र कुमार राठिया को गंभीर चोटें आई है। जिसे डॉयल 112 वाहन से ईलाज के लिये खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के संबंध में ग्राम कोटवार काफरमार के रिपोर्ट पर वाहन चालक श्रवण राठिया के विरूद्ध थाना खरसिया (जोबी) धारा 279, 337, 304(।) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button