छत्तीसगढ़ NSUI ने शुरु की ‘मोदी टीका दो’ अभियान, कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर किया सत्याग्रह

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज से “मोदी टीका दो” अभियान की शुरुआत की गई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने घर के बाहर एक दिवसीय सत्याग्रह किया। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज से पूरे प्रदेश में “मोदी टीका दो” अभियान प्रारंभ किया है इस अभियान के तहत राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने घर के बाहर एक दिवसीय सत्याग्रह किया एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने घर के बाहर एक दिवसीय सत्याग्रह किया।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – ऑफिस में जहरीले सैनिटाइजर का चल रहा था कारोबार, सैंपल जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल
“मोदी टीका दो” अभियान एनएसयूआई लगातार 3 दिन, तीन चरणों में करेगी।
5 मई को एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर रहकर एक दिवसीय सत्याग्रह करेगी एवं तख्ती लेकर अपने घर पर ही सत्याग्रह करेगी।
6 मई गोवा एनएसयूआई द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर मांग की जाएगी इस में एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।
7 मई को एनएसयूआई द्वारा भाजपा के 9 सांसद एवं 14 विधायक के घरों के सामने जाकर पदाधिकारियों द्वारा उनसे इस कठिन समय पर राजनीति ना कर केंद्र सरकार को सूचित करें कि राज्य को एक ही दाम पर वैक्सीन दी जाए। जिस प्रकार केंद्र को 150 में दी जा रही है एवं राज्यों को उसे दुगने दाम पर वैक्सीन बेची जा रही है इसको लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी घर के सामने बैठकर उनसे यह मांग करेंगे।

READ ALSO – गरियाबंद : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ नपा अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रही है एवं वैक्सीन के केंद्र और राज्यों के दामों में बहुत ज्यादा अंतर देखने को मिल रहा है इस को देखते हुए छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा लगातार तीन दिन तक हम विभिन्न तरीकों से नरेंद्र मोदी को यह सूचना पहुंचाना चाहते हैं की राज्य सरकार को वैक्सीन के जो दाम है केंद्र सरकार के दाम पर दिया जाए और यह भी सुनिश्चित कराया जाए की और वैक्सीन की उपलब्धता राज्य सरकार को जल्द से जल्द मिले इस मांग को लेकर आज हमने अपने घर पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया है आने वाले समय में हम सोशल मीडिया एवं बीजेपी के 9 सांसद और 14 विधायक के घर पर जाकर धरना भी देगे।




